'खूनी पंजा' नोटिस पर मोदी ने EC को भेजा 9 पन्नों का जवाब

narendra modi
नयी दिल्ली। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने खूनी पंजा विवाद पर चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब भेज दिया है। मोदी ने 9 में अपना जवाब भेजा है। अपने जवाब में मोदी ने कांग्रेस के लिए 'खूनी पंजे' के इस्तेमाल को सही ठहराया है। अपने जवाब में मोदी ने कहा कि खूनी पंजे का उनका बयान किसी भी रुप से आचार संहिता का उल्लधंन नहीं है। उन्होंने कहा कि 'खूनी पंजा' का इस्तेमाल अलंकार के तौर पर किया गया है।

मोदी ने कांग्रेस पर महंगाई, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसका खामियाजा अंत में आम आदमी को ही भुगतना पड़ रहा है। अपने 9 पन्ने के जवाब में मोदी ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ खूनी पंजा का इस्तेमाल उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के तौर पर किया था। उन्होंने रैली में सिर्फ कांग्रेस सरकार की नीतियों और उनके कामों की आलोचना की थी। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने उनके ऊपर भद्दी टिप्पणियां की है।

मोदी ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए किसी भी विरोधी नेता पर अभद्र टिप्पणी नहीं की है। मोदी ने जवाब के बाद भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत से मुलाकात की और मोदी का जवाब आधिकारिक रुप से उन्हें सौंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+