जंग की दरियादिली, कांस्टेबल के परिवार के लिए 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने आज दरियादिली दिखाते हुए दिल्ली पुलिस के दिवंगत कांस्टेबल जगबीर सिंह के परिवार को 1 करोड़ रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उपराज्यपाल जंग ने बाहरी दिल्ली के विजय विहार क्षेत्र में बदमाशों के हाथों मारे गए शहीद कांस्टेबल जगबीर के परिवार को मुआवजे के तौर पर 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

najeeb jung

ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को श्रद्धांजलि देते हुए उपराज्यपाल जंग ने शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को मुआवजा देने का फैसला किया है।आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले उपराज्यपाल नजीब जंग को एक पत्र लिखकर कांस्टेबल के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने की मांग की थी।

इन सब के बाद नजीब जंग ने कांस्टेबल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा उनके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देने का आलान किया। आपको बता दें कि दिवंगत जगबीर सिंह को दो दिन पहले दिल्ली के विजय विहार इलाके में 5 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जगबीर उन बदमाशों को पकड़ने पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+