Anurag Maloo Mount Annapurna से एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली लाए गए, जांबाज पर्वतारोही ने अडानी को थैंक्यू कहा!
नेपाल में माउंड अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने गए इंडियन पर्वतारोही अनुराग मालू संकट में फंस गए। बेहतर इलाज के लिए अडानी के विमान से अनुराग को एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली लाया गया है।

Anurag Maloo Mount Annapurna पर पर्वतारोहण के दौरान लापता हो गए थे। माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई के दौरान संकट में फंसे मालू को एयरलिफ्ट कर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) दिल्ली लाया गया है। अनुराग ने अडानी का आभार प्रकट किया है।
अनुराग मालू राजस्थान के पर्वतारोही हैं। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा पर अभियान के दौरान लापता हुए अनुराग बाद में बहुत गंभीर हालत में जीवित पाए गए।
रिपोर्ट के अनुसार अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के फाउंडेशन से अनुराग को जरूरी मदद मिली, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। एयर एम्बुलेंस की तत्काल व्यवस्था और बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर AIIMS भेजे जाने के लिए अनुराग ने अडानी का आभार प्रकट किया।
अनुराग मालू एक पर्वतारोही और क्लाइमेट एथलीट हैं। मालू के रिश्तेदार आशीष मालू ने ट्विटर हैंडल (@Aashish_09) से ट्वीट किया, "समय पर एयरलिफ्टिंग के लिए शब्दों से परे आभारी हूं। गौतम अडानी और अडानी फाउंडेशन को अनुराग मालू को सुरक्षित वापस लाने में उनके अमूल्य समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद।"

अनुराग राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले हैं। हाल ही में, वह नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत पर एक अभियान पर गए, जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। दुर्भाग्य से, अनुराग एक दुर्घटना का शिकार हो गए और 17 अप्रैल को माउंट अन्नपूर्णा पर कैंप III से उतरते समय 5,800 मीटर की ऊंचाई से गिर कर लापता हो गए।
तीन दिनों के बाद अनुराग को गंभीर स्थिति में जीवित पाया गया। परिवार इलाज में मदद की जरूरत थी क्योंकि एयरलिफ्ट कर दिल्ली AIIMS लाने की लागत उनके लिए अफॉर्डेबल नहीं थी। परिवार ने नेपाल से भारत एयरलिफ्ट और इलाज में बाकी जरूरी खर्च वहन करने के लिए अडानी फाउंडेशन से गुहार लगाई।
अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदानी ने तुरंत एक्शन लिया और अडानी फाउंडेशन को एयर एम्बुलेंस और बाकी मेडिकल जरूरतें पूरी करने का निर्देश दिया। टीम अनुराग को बचाने में सफल रही। बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लाए गए अनुराग फिलहाल यहीं अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं।
एयरलिफ्ट कराने वाले अडानी ने क्या कहा?
आशीष मालू के ट्वीट को शेयर कर अडानी ने ट्विटर पर लिखा, "प्रीति और मुझे मदद करने का सौभाग्य मिला। हमें जानकर खुशी हुई कि अनुराग सुरक्षित हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। हमें भरोसा है, अनुराग जल्द ही जीवन की चोटियों को फतह के लिए तैयार होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications