लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली कामयाबी से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनावों में जोर-शोर से उतरने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव में कुछ महीनें बचे है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अपनवी रणनीति बनाने और चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में पार्टी तेजी से आम जनमत जुटाने में लग गई है।
पार्टी का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी ने 100 सीटों पर ही लड़ने की मन बनाया था, लेकिन अब वह 300 सीटों पर लड़ने जा रही है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने वाले 10-15 दिनों में जारी हो जाएगी।
पार्टी के नेता कुमार विश्वास पहले ही कह चुके है कि वो अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि वो राहुल के खिलाफ अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक कुमार विश्वास का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले से ही अमेठी में काम करना शुरू कर दिया है। ‘आप' ने लोकसभा चुनाव का जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है, उसके हिसाब से जल्द ही पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए इच्छुक दावेदारों से आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। जनवरी अंत तक देश के प्रमुख 50 दिग्गजों के खिलाफ प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा सकता है।
आप के टारगेट पर प्रमुख रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, सलमान खुर्शीद, मुख्तार अब्बास नकवी, मुरली मनोहर जोशी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, राम विलास पासवान, शरद पवार व बेनी प्रसाद वर्मा आदि हैं। हालांकि अभी से टिकट मांगने वालों की भीड़ जुटने लगी है. माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के पूरी तरह ठीक होने के बाद पार्टी इस कवायद में जुट जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications