आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं मिस इंडिया दिल्ली 2019 मानसी सहगल
मिस इंडिया दिल्ली 2019 खिताब की विजेता रहीं मानसी सहगल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी नेता राघव चड्ढा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
नई दिल्ली। मिस इंडिया दिल्ली 2019 खिताब की विजेता रहीं मानसी सहगल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी नेता राघव चड्ढा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मानसी सहगल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के ऑडिशंस के दौरान मानसी ने कहा था कि वह समाजसेवी बनने की ख्वाइश रखती है। मानसी एक स्टार्टअप भी चलाती हैं।
अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उन्होंने खुद को फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2019, टेडेक्स स्पीकर, इंजीनियर और उद्दमी बताया है।
मानसी आने वाले 2 सालों में 6 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को मजबूत करने का करेंगी। आम आदमी पार्टी ने पिछले साल जनवरी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में लड़ने का ऐलान किया था।
उस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि किसी भी पार्टी के पास भविष्य को लेकर कोई विजन नहीं है और इसलिए वे सब पुरानी बातों को दोहराते हैं। आम आदमी पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो भविष्य के बारे में बात करती है और जिसके पास 21 और 22वीं शताब्दी का विजन है।












Click it and Unblock the Notifications