आठ साल की मासूम ने रेपिस्ट को उसकी हंसी से पहचाना

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन लड़कों पर आठ साल की मासूम से गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा कि मासूम बच्ची अपने घर के बाहर सो रही थी जब तीनों ने उसे उठा लिया और जंगली इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

gangrape

8 साल की मासूम से तीन लोगों ने किया गैंगरेप

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची ने आरोपियों में से एक की हंसी को पहचान लिया। उसने पुलिस के सामने उस शख्स की हंसी के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामला खुलासा कर दिया।

घटना पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके की है जहां ये बच्ची अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा कि रविवार रात तीन लड़कों ने घर के बाहर सो रही बच्ची को उठाया और जंगल में ले गए और बारी-बारी से गैंगरेप किया। वारदात के वक्त उन्होंने मुंह ढंक रखा था लेकिन बच्ची ने उन आरोपियों में से एक हंसी को पहचान लिया।

जब पीड़ित बच्ची अपने परिजनों से मिली तो उसने पूरा घटनाक्रम सुनाया। बच्ची के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित मासूम का एम्स में चल रहा है इलाज

इस बीच पुलिस ने बच्ची से आरोपियों को लेकर कोई अहम जानकारी मांगी तो बच्ची ने बताया कि जिन लोगों ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया उनमें से एक की हंसी बिल्कुल वैसी थी जिसकी 6 महीने पहले उसके भाई से लड़ाई हुई थी।

पुलिस को जैसे इस बात की जानकारी मिली उन्होंने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद सभी आरोपी पुलिस के कब्जे में आ गए। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची के पिता 15 साल पहले दिल्ली में शिफ्ट हुए थे और श्रमिक के तौर पर कार्य कर रहे थे। पीड़ित बच्ची फिलहाल एम्स में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+