अब दिल्ली मेट्रो का सफर होगा महंगा! 50 रुपए हो सकता है अधिकतम किराया
मीटिंग में मेट्रो का नया किराया तय करने के लिए फेयर फिक्सेशन कमिटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में फेयर फिक्सेशन कमिटी ने मेट्रो के किराए की दरें बढ़ाने की सिफारिश की है।
नई दिल्ली। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाले मेट्रो अब दिल्ली के लोगों को करारा झटका देने वाली है। जी हां दिल्लीवासियों को अब मेट्रो में सफर करना महंगा पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने सोमवार को इसी महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा के लिए मीटिंग की है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस मीटिंग में मेट्रो का नया किराया तय करने के लिए फेयर फिक्सेशन कमिटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में फेयर फिक्सेशन कमिटी ने मेट्रो के किराए की दरें बढ़ाने की सिफारिश की है, जिसमें पूरी तरह नया स्लैब अपनाने की सलाह दी गई है।
आजतक की खबर के मुताबिक मेट्रो के किराए की शुरुआत 10 रुपए होगी और अधिकतम किराया 50 रुपये होगा। मेट्रो का किराया अब दूरी के हिसाब से 10, 15, 20, 30, 40 और 50 रुपये होगा. मौजूदा दरों के मुताबिक, मेट्रो का किराया न्यूनतम 8 रुपये और अधिकतम 30 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications