दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश, आंधी आने की संभावना
नयी दिल्ली। दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी है। मौसम ने करवट देते हुए यहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे दी है। आसमान में सुबह से ही बादल घिर गए हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में बुधवार को सुबह से ही आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बारिश तथा गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान औसत से कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।"
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications