मिलिये अरविंद केजरीवाल के तीन मजबूत खिलाड़ियों से
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत में पत्रकारों की अहम भूमिका रही। ये पार्टी की प्राण और आत्मा रहे। पहले बात जरनैल सिंह की। क्या आपको याद है जब जरनैल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के ऊपर जूता एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान जूता फेंका था। तब वे दैनिक जागरण में विशेष संवाददाता थे। उन्होंने दिल्ली में सिखों के 1984 में कत्लेआम की जांच में ढिलाई के विरोध में जूता फेंका था।
अब वे चुनाव जीत गए है दिल्ली विधानसभा का राजौरी गार्डन सीट से। यह वेस्ट दिल्ली की धनी आबादी वाला इलाका है। वे शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गए थे। वे बीता लोकसभा चुनाव भी लड़े थे वेस्ट दिल्ली से। पर तब वे हार गए थे।
मेनिफेस्टो मैन खेतान
आप के मेनिपेस्टो को तैयार करने में आशीष खेतान की अहम भूमिका रही। वे बेहद मेहनती और तेज-तर्रार पत्रकार रहे हैं। कभी तहलका से जुड़े थे। फिर टीवी पत्रकारिता भी की। वे पिछला लोकसभा चुनाव लड़े थे लई दिल्ली सीट से। पर कड़ी टक्कर देने के बावजूद हार गए थे मीनाक्षी लेखी से।
आशुतोष भी कम नहीं
उनके अलावा आशुतोष भी आप के शिखर नेता हैं। वे भी पत्रकार ही थे। एक दौर में हिन्दुस्तान टाइम्स समूह की मशहूर पत्रिका साप्ताहिक हिन्दुस्तान में थे। फिर हिन्दुस्तान में भी रहे। फिर 1994 में टीवी पत्रकारिता से जुड़े गए। आजतक में रहे। वे आईबीएन चैनल के मैनेजिंग एडिटर भी रहे। वे पिछला लोकसभा चुनाव चांदनी चौक से लड़े थे। दूसरे नंबर पर रहे थे।
यानी कि आप की सफलता में पत्रकारों ने अहम रोल अदा किया। ये सभी अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications