दिल्ली में मणिपुर की लड़कियों से छेड़खानी, नस्ली टिप्पणियों की हुई शिकार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटला इलाके में कुछ लोगों ने दो मणिपुरी महिलाओं पर कथित रूप से हमला किया और नस्ली टिप्पणियां भी कीं। इतना ही नहीं पुलिस ने भी इनकी मदद से पहले इंकार किया और प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी की।
घटना 25 जनवरी की है। पुलिस के मुताबिक मणिपुर की दोनों लड़कियों को कथित तौर पर पीटा गया। अपनी शिकायत में महिलाओं ने कहा है कि एक हमलावर ने उनकी सहेली के जूते से अपने कुत्ते की चेन बांध दी। अपने आपको बचाने के लिए लड़की ने कुत्ते को पैर से मारना शुरू किया। लेकिन ऐसा करते देख लोगों ने लड़की को ही मारना शुरु कर दिया। जब उसकी दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की तो लोगों ने उसे भी मारा।
पीड़ितों का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया और जब प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह पुलिस थाने पहुंचीं तो शुरू में पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की। हलांकि बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में पूर्वोत्तर के एक छात्र नीडो तानिया की मौत को लेकर हुए विवाद बढ़ा हुआ है। नीडो तानिया को 29 जनवरी को दुकानदारों ने कथित तौर पर मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications