दिल्ली: ट्रेड फेयर में युवती से छेड़छाड़, मनचला गिरफ्तार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में 50 वर्षीय व्यक्ति को एक युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर निवासी ओम प्रकाश जैन को 23 नवंबर को प्रगति मैदान के हॉल नंबर तीन में एक युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने हॉल कर्मचारियों एवं अन्य पर्यटकों की मदद से तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। युवती ने अपनी लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे जबर्दस्ती करने की कोशिश की। उसे दो बार बुरी नीयत से छुआ और उससे दुर्व्यवहार किया।












Click it and Unblock the Notifications