खुली बहस के लिए नहीं पहुंचे केजरीवाल तो राजनाथ ने तुड़वाया महेश गिरी का अनशन

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अरविंद केजरीवाल के घर के सामने दो दिन से अनशन पर बैठे पूर्वी दिल्‍ली से भाजपा सांसद महेश गिरी ने अपना अनशन तोड़ दिया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खुद अपने हाथ से महेश गिरी को पानी पिलाया और अनशन तोड़वाया। अनशन खत्‍म कराने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि मेहश गिरी ने एक चुनौती दी थी और अब ये सामने वाले के विवके पर निर्भर करता है कि वो चुनौती लें। महेश गिरि के साथ धरने पर बैठे सुब्रमण्‍यम स्‍वामी, कहा राजन गए, अब केजरीवाल की बारी

Mahesh Giri ends hunger strike in presence of Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति में इस तरह के आरोप लगते रहते हैं और इसके लिए जान गंवाने जैसी हरकत करना सही नहीं है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ''जब मुझे पता चला कि महेश गिरी ने अनशन नहीं तोड़ा तो मैं उनकसे मिलने चला आया। अब मैं महेश जी से आग्रह करता हूं कि वो अपना अनशन समाप्‍त करें।

उल्‍लेखनीय है कि एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान हत्याकांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए आरोपों के चलते महेश गिरी ने उन्हें खुली बहस के लिए चुनौती दी थी और उनके घर के बाहर अनशन पर बैठ गए थे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और अन्य कई नेताओं ने भी गिरी के नेतृत्व में अनशन में भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+