महेश गिरि के साथ धरने पर बैठे सुब्रमण्यम स्वामी, कहा राजन गए, अब केजरीवाल की बारी
नयी दिल्ली। भाजपा सांसद महेश गिरि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। महेश गिरि की मांग है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अधिकारी एमएम खान की हत्या के सिलसिले में वह अपने आरोपों को साबित करें या फिर इस्तीफा दें। CM आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे केजरीवाल को बहस की चुनौती देने वाले महेश गिरि

वहीं अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी भी महेश गिरि के साथ धरने पर बैठ गए हैं। स्वामी के साथ ही साथ भाजपा सांसद विजय गोयल और मनोज तिवारी भी महेश गिरी के साथ आ गए। महेश गिरि के समर्थन में आए स्वामी ने कहा कि रघुराम राजन के बाद अब वे सीएम का पर्दाफाश करने पर फोकस करेंगे।
स्वामी ने कहा कि केजरीवाल ने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ फ्रॉड किए हैं। स्वामी ने केजरीवाल के आईआईटी एडमिशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास सबूत है कि केजरीवाल ने आईआईटी में एडमिशन कैसे लिया था। स्वामी ने कहा कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा करेंगे।
स्वामी ने केजरीवाल के साथ-साथ दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को भी बर्खास्त करने की मांग की। आप को बता दें कि एनडीएमसी के अधिकारी एमएम खान हत्याकांड में केजरीवाल सरकार ने महेश गिरि का नाम शामिल किया है। जिसके बाद से महेश गिरि उनसे जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल से इस बावत माफी मांगने की मांग की है। केजरीवाल ने दिल्ली के नजीब जंग पर गिरि को बचाने का आरोप भी लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications