काली रात में काले धन के काले कारनामे चलते रहे और वो ईमानदारी का ढ़ोंग करते रहे: मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों से भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। मोदी दिल्ली की जनता का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम इसी कोशिश के तहत आज अपनी तीसरी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम की सभा रोहिणी में है। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत लोगों का धन्यवाद देकर किया।

मोदी ने लोकसभा चुनाव में सातों सीटों पर विजय दिलाने के लिए दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करते हुए एक बार फिर से जीत दिलाने की अपील की। मोदी ने कहा कि इस बार दिल्ली चुनाव में किरण बेदी के नेतृत्व में भाजपा को जीत मिलेगी। दिल्ली को दुनिया के अलग-अलग देशों की राजधानी का माहौल चाहिए, विकास की जिम्मेदारी मुझे निभानी है। मोदी ने कहा कि हम मिलकर देश की राजधानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।
मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी थी इसलिए उसमें बर्बाद करने की ताकत ज्यादा थी, 16 साल की बर्बादी से मुझे देश को बाहर निकालना है।प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी को मिले दो करोड़ रुपये के चंदे को लेकर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सवाल खड़ा किया। पीएम मोदी ने कहा कि आधी काली रात और घनघोर काली रात में काले धन के काले कारनामे चलते रहे और वो ईमानदारी का ढोंग करते रहे।
कालेधन का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो नेता स्विस बैंक में काला धन जमा कराने वालों के खातों की जानकारी जेब में रखकर चलता था, उसके खाते में किसके पैसे आते रहे, इसका उसे पता ही नहीं चला। पीएम मोदी के सीधे निशाने पर केजरीवाल और उनकी पार्टी रही। पीएम मोदी ने आप और कांग्रेस पर जनता का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश बदल चुका है। अब देश विश्वास और भरोसे के तराजू पर तौलता है।
देखिए मोदी के भाषण का लाइव वीडियो












Click it and Unblock the Notifications