दिल्ली के करोड़पति विधायकों की सूची, जानिए कौन सबसे अमीर
नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आम आदमी पार्टी ने जो चंदा जुटाया है, उस पर आयकर ने अपनी नजरें टेढ़ी कर ली हैं। खैर यह तो जांच का विषय है और जांच में करोड़ों के लेनदेन के कई खुलासे अभी बाकी हैं। खैर उससे पहले यह जानना दिलचस्प होगा कि जीते हुए आप के विधायकों में कितने करोड़पति हैं और कितनों के पास कितने करोड़ की संपत्ति है।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार इस साल कुल 44 विधायक करोड़पति हैं। यानी 63 प्रतिशत विधायक वो हैं, जो कतई आम आदमी नहीं हैं। मजेदार बात यह है कि इनमें से 41 आप पार्टी के हैं।
विधायकों की सूची व संपत्ति
सबसे अमीर विधायक आरके पुरम से चुनी गईं परमिला टोकस हैं। आप पार्टी की परमिला वैसे तो 12वीं पास हैं, लेकिन सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 88 करोड़ की संपत्ति है। 87,90,98,874 रुपए की संपत्ति है।
टॉप 10 की सूची
| विधायक | क्षेत्र | संपत्ति | |
| 1 | परमिला टोकस | आरके पुरम | 88 करोड़ |
| 2 | नरेश बालयान | उत्तम नगर | 58 करोड़ |
| 3 | कैलाश गहलोत | नजफगढ़ | 37 करोड़ |
| 4 | नरेश यादव | मेहरौली | 26 करोड़ |
| 5 | ओम प्रकाश शर्मा | विश्वास नगर | 19 करोड़ |
| 6 | शिव चरण गोयल | मोतीनगर | 18 करोड़ |
| 7 | सुखवीर सिंह | मुंडका | 18 करोड़ |
| 8 | करतार सिंह | छतरपुर | 17 करोड़ |
| 9 | अजेश यादव | बदली | 14 करोड़ |
| 10 | श्री दत्त शर्मा | गोंडा | 14 करोड़ |
और भी हैं करोड़पति विधायक। देखें स्लाइडर में तस्वीरों के साथ।

11 से 15 तक करोड़पति
11. जगदीश प्रधान, मुस्तफाबाद से, 13 करोड़। भाजपा।
12. बंदना कुमारी, शालीमार बाग, 8 करोड़।
13. विजेंद्र गुप्ता, रोहिणी, 8 करोड़। भाजपा।
14. सत्येंद्र कुमार जैन, शाकुर बस्ती 8 करोड़।
15. एसके बग्गा, शालीमार बाग, 7 करोड़।

16 से 20 तक करोड़पति
16. फतेह सिंह, गोकलपुर, 7 करोड़।
17. आसिम अहमद खान, मटिया महल, 6 करोड़।
18. रघुविंदर शोकीन, नानगलोई जाट, 6 करोड़।
19. गुलाब सिंह, मटियाला, 5 करोड़।
20. राम निवास गोयल, शहादरा, 4 करोड़।

21 से 25 तक करोड़पति
21. मोहिंदर गोयल, रिठाला, 2 करोड़।
22. मोहम्मद इशराक, सीलमपुर, 2 करोड़।
23. मदन लाल, कस्तूरबानगर, 2 करोड़।
24. हजारी लाल चौहान, पटेल नगर, 2 करोड़।
25. शरद कुमार, नरेला, 2 करोड़।

26 से 30 तक करोड़पति
26. विजेंद्र गर्ग विजय, रजिंदरनगर, 2 करोड़।
27. अजय दत्त, अंबेडकरनगर, 2 करोड़।
28. कर्नल देविंदर शेरावत बिजवासन, 2 करोड़।
29. आदर्श शास्त्री, द्वारका, 2 करोड़।
30. महिंदर यादव, विकासपुरी, 2 करोड़।

31 से 35 तक करोड़पति
31. अरविंद केजरीवाल, नई दिल्ली, 2 करोड़।
32. अमानतुल्ला खान, ओखला, 2 करोड़।
33. जरनैल सिंह, तिलकनगर, 1 करोड़।
34. जगदीप सिंह, हरीनगर, 1 करोड़।
35. पंकज पुष्कर, तिमारपुर, 1 करोड़।

36 से 40 तक करोड़पति
36. नितिन त्यागी, लक्ष्मीनगर, 1 करोड़।
37. अलका लाम्बा, चांदनी चौक, 1 करोड़।
38 . सोमनाथ भारती, मालवीय नगर, 1 करोड़।
39. गिरीश सोनी, माडीपुर, 1 करोड़।
40 जरनैल सिंह, राजौरी गार्डन, 1 करोड़।

41 से 44 तक करोड़पति
41. वेद प्रकाश, बवाना, 1 करोड़।
42. पवन कुमार शर्मा, अादर्शनगर, 1 करोड़।
43. जितंदर सिंह, त्रिनगर, 1 करोड़।
44. सौरभ भारद्वाज, ग्रेटर कैलाश, 1 करोड़।












Click it and Unblock the Notifications