केजरीवाल की खीज, BJP की सरकार बनवाकर शुक्रगुजार होंगे जंग

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम गर्म हो चुका है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पड़ है। आम आदमी पार्टी और भारतीयजनता पार्टी के बीच गहमा-गहमी चल रही है तो वहीं कांग्रेस आग में घी डालने का काम कर रही है। आप के स्टिंग ने जहां खलबली मचा दी है तो वहीं भाजपा इसे प्रायोजित बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है। इन सब के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली में सरकार बनवाने पर अपनी राय दे दी है।

arvind kejriwal

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली में सरकार बनवाने के मसले पर अपनी राय देते हुए जो चिट्ठी राष्ट्रपति को भेजी है, उसमें उन्होंने लिखा है कि अगर बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने की इजाजत मिलती है, तो वह 'शुक्रगुजार' होंगे।

एलजी की इस चिट्ठी ने तो मानो केजरीवाल के दुखते रंग पर हाथ रख दिया हो। केजरीवाल ने अपने हमले में भाजपा के साथ-साथ एलजी को भी शामिल कर लिया है। अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप-राज्यपाल की चिट्ठी पढ़कर सुनाई और आरोप लगाया कि एलजी नजीब जंग बीजेपी के लिए बैटिंग कर रहे हैं और वह दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवाना चाहते हैं।

इस मसले पर हमलावर होते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो कल नजीब जंग से मिलेंगे और उन्हें उस स्टिंग ऑपरेशन की कॉपी देंगे जिसमें बीजेपी के नेता आप के विधायक को खरीदने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने भी एलजी पर निशाना साधा है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि एलजी गृह मंत्रालय के इशारों पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+