दिल्ली में तेजी से फैला किस-किस को ‘किस’ करो अभियान
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। भी सार्थक संवादों और संगोष्ठयों के लिए मशहूर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में ‘किस ऑफ लव' पहुंच गया है। अब इसके राजधानी के विभिन्न इलाकों में दस्तक की आशंका जताई जा रही है। राजधानी में कुछेक दिन पहले झंडेवालान में भी‘किस ऑफ लव' पहुंचा था। अब जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसके राजधानी के कई और इलाकों में पहुंचना तय है।

जेएनयू में किस ऑफ लव
रविवार को‘किस ऑफ लव' का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में वीभत्स प्रदर्शन हुआ। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शशि झा ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि ‘किस ऑफ लव' जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्लाय तक पहुंच गया और प्रशासन कुछ नहीं कर सका।
दरअसल जेएनयू के मशहूर गंगा ढाबा के सामने बहुत से युवाओं ने नैतिक पुलिसिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने प्रेम का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन्होंने नैतिक पुलिसिंग के खिलाफ नारेबाजी की और कोच्चि में दो नवंबर को आयोजित ‘किस ऑफ लव' कार्यक्रम में पुलिस कार्रवाई के शिकार हुए लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक-दूसरे को गले लगाया और चूमा।












Click it and Unblock the Notifications