किरण बेदी होंगी दिल्ली में भाजपा की सीएम उम्मीदवार, कृष्णानगर से लड़ेंगी चुनाव

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली और आखिरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने आज सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद इन नामों का ऐलान किया गया हैं।

kiran bedi

उम्मीदवारों के नाम के साथ ही इस बात पर भी मुहर लगा दी गई कि किरण बेदी दिल्ली में बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार होंगी। चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है। किरण बेदी कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ेंगी। किरण बेदी को केजरीवाल के मुकाबले नई दिल्ली सीट से न लड़ाकर सीधे मुकाबले से रोका गया है।

भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने किरण बेदी के नाम का ऐलान किया। अमित शाह ने कहा कि किरण बेदी ने नेतृत्व में भाजपा दिल्ली का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि किरण बेदी को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं हैं। सर्वसम्मति से उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने किरण बेदी के काम की तारिफ करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन दिल्ली में बिताया हैं। अब वो दिल्ली की सेवा करेगी।

कृष्णानगर से लड़ेंगी चुनाव

भाजपा ने अपने सीएम उम्मीदवार किरण बेदी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीधे मुकाबले के बजाए कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़वाने का फैसला किया है। कृष्णानगर सीट भाजपा की पुस्तैनी सीट है। 1993 में ये सीट बनाई गई थी। तब से इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है। लगातार डॉ. हर्षवर्दन इस सीट से जीतते रहे हैं। 1993, 1998, 2003, 2008 और 2013 से लगातार डॉ हर्षवर्धन ने इस सीट पर जीत हासिल की है। ऐसे में ये भाजपा की सेफ सीट है। इसलिए किरण बेदी केलिए सोच-समझकर ये सीट चुनी गई है।

पूरी दिल्ली मेरी है

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद किरण बेदी ने कहा कि सारी दिल्ली मेरी है और इसे और बेहतर बनाएंगे। उन्होंने खुद को सीएम पद का दावेदार बनाए जाने पर पार्टी और अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद दिया। वहीं कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पार्टी जिस सीट से तय करेगी वो उसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+