IPL में युवराज सिंह की धमाकेदार वापसी, इस टीम में नजर आएंगे सिक्सर किंग, दिग्गज के साथ फिर जमेगी जोड़ी?

IPL 2027 Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर और दो बार के विश्व कप विजेता युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। वे आईपीएल 2027 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने जा रहे हैं। साल 2019 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह के करियर की यह पहली कोचिंग पारी होगी।

दिल्ली में होगी युवराज की एंट्री ( IPL 2027 Yuvraj Singh)

अपनी पहली खिताबी जीत की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवराज सिंह का डगआउट में आना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। युवाओं की तकनीक और मानसिकता को निखारने का उनका पुराना जमीनी अनुभव फ्रेंचाइजी की किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बड़े फैसले की पुष्टि की है।

IPL 2027 Yuvraj Singh 1

कई खिलाड़ियों के मेंटोर रहे हैं युवी

दिल्ली कैपिटल्स के सूत्र ने बताया कि युवराज केवल नाम के कोच नहीं होंगे, बल्कि उनका काम करने का तरीका पूरी तरह से 'हैंड्स-ऑन' है। युवराज ने पंजाब के कई युवा क्रिकेटरों जैसे शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य के करियर को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई है। इन सभी खिलाड़ियों ने आगे चलकर आईपीएल और भारतीय टीम में बड़ी सफलता हासिल की।

काफी अलग है युवराज का कोचिंग स्टाइल

सूत्र के मुताबिक युवराज का कोचिंग स्टाइल सिर्फ फोन कॉल्स या वर्चुअल सेशन तक सीमित नहीं है। वे कड़ी धूप में खुद मैदान पर खड़े रहकर, नेट के पीछे घंटों समय बिताते हैं और बल्लेबाजों की कमियों को दूर करते हैं। अधिकारी ने कहा कि आशीष नेहरा, जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग जैसे युवराज के कई पूर्व साथी खिलाड़ी पहले ही आईपीएल में सफल कोचिंग कर चुके हैं। युवराज भले ही इस रेस में थोड़े देर से आए हैं, लेकिन वे युवाओं की जरूरतों को बखूबी समझते हैं।

IPL 'थप्पड़ कांड' के 18 साल बाद फिर छिड़ी जंग, हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत? दिया खुला चैलेंज
IPL 'थप्पड़ कांड' के 18 साल बाद फिर छिड़ी जंग, हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत? दिया खुला चैलेंज

फिर नजर आएगी गांगुली और युवी की जोड़ी

इस बड़े बदलाव के साथ मैदान पर एक बार फिर सौरव गांगुली और युवराज सिंह की जोड़ी दिखेगी। अगले दो साल (2027 और 2028) के लिए दिल्ली की पुरुष टीम का संचालन 'JSW ग्रुप' करेगा। JSW के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली की पुरुष टीम में वापसी हो रही है। हाल ही में साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) में उनकी देखरेख में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था, ऐसे में गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच भी बनाया जा सकता है।

Virat Kohli IPL Retirement: विराट कोहली आईपीएल से लेंगे संन्यास? RCB के CEO ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा
Virat Kohli IPL Retirement: विराट कोहली आईपीएल से लेंगे संन्यास? RCB के CEO ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

केएल राहुल और ऋषभ पंत को लेकर भी बड़े बदलावों की चर्चा

युवराज सिंह के आने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के पूरे कोर सेटअप में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी सीजन में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड डील के तहत स्पिनर कुलदीप यादव को भेजकर ऋषभ पंत की दिल्ली की टीम में वापसी की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है।

IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील की तैयारी, दिल्ली लौटेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव की होगी LSG में एंट्री?
IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील की तैयारी, दिल्ली लौटेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव की होगी LSG में एंट्री?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+