BJP विधायक का हंगामा, केजरीवाल ने कहा 1 महीने में विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को भेज दूंगा जेल
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आज जोरदार हंगामा हुआ। हंगामा टैंकर घोटाले पर शुरु हुआ, लेकिन बात घर-परिवार तक पहुंच गई। हंगामे की शुरुआत मनीष सिसोदिया और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के बीच तीखी बहस शुरु हुई, लेकिन धीरे-धीरे बवाल बढ़ गया। भाजपा ने केजरीवाल सरकार से शीला दीक्षित सरकार के जमाने में हुए टैंकर घोटाले की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट मांगी, जिसे लेकर केजरीवाल बरस गए। केजरीवाल बोले कांग्रेस-भाजपा के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता

जेल नहीं भेजा तो बदल देना मेरा नाम
उन्होंने सदन में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर एंटी करप्शन ब्रांच 1 महीने के लिए हमें मिल जाए तो विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को 1 महीने में जेल भेज दूंगा। केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ 1 महीने के लिए ACB मिल जाए तो विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को जेल में ना भेजा तो मेरा नाम बदल लेना। केजरीवाल ने विजेंद्र गुप्ता से कहा कि मैं कल टैंकर घोटाले के फैक्ट फाइंडिंग की रिपोर्ट दे दुंगा, आप अपनी पत्नी के घोटाले की डिटेल हमको दे दीजिए। इस बात पर सदन में हंगामा शुरु हो गया। पत्नी का नाम आते ही भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता नाराज हो गए, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने विजेंद्र गुप्ता को बोलने नहीं दिया । इस बात गुस्साए विजेंद्र गुप्ता बेंच पर चढ़ गए।
लगे भ्रष्टाचार के आरोप
आपको बता दें कि विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेन्द्र गुप्ता भाजपा पार्षद है। आम आदमी पार्टी ने उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए । उनपर एमसीडी द्वारा वृद्ध और विकलांग पेंशन योजना गड़बड़ी करने का आरोप लगा। आप ने CIC ऑर्डर के आधार पर शोभा गुप्ता पर गैरकानूनी तरीके से पेंशन दिलाने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications