सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे अरविंद केजरीवाल

Kejriwal denies to live in govt bangalow
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने सरकार द्वारा मिले डबल डूप्‍लेक्‍स बंगले में रहने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि बंगले में रहने की बात पर लोग सवाल उठा रहे थे। गौर हो कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले 'आप' के मेनफेस्‍टो में वादा किया था कि वह और उनके विधायक न तो सरकारी गाडि़यों को इस्‍तेमाल करेंगे और न ही सरकारी बंगले में रहेंगे, हालांकि उन्‍हें दिल्‍ली में भगवानदास रोड पर बंगला उपलब्‍ध करवाया गया। केजरीवाल ने बंगले में रहने के लिए हामी भी भर दी थी लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया।

केजरीवाल ने मीडिया में बयान दिया कि पिछले 24 घंटे में मेरे पास कई लोगों के फोन और एसएमएस आये हैं, ये लोग हमारी पार्टी के समर्थक और मेरे चाहनेवाले थे इन लोगों का कहना है कि मुझे बंगले में नहीं रहना चाहिए। अत: मैं सरकार से अनुरोध कर रहा हूं कि मेरे लिए इससे भी छोटे घर ढूढने का प्रयास करें।

केजरीवाल की टीम के मंत्री और विधायक बिना सुरक्षा और बिना वीआईपी गाडि़यों के चलते हैं। ये मंत्री आटो से सफर करते हैं और अपने सामान्‍य घरों में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+