कांग्रेस-केजरीवाल इफेक्ट- दिल्ली में ठंडी में भी गर्मी का अहसास
नई दिल्ली। मौसम ऐसा कि कोई भी ठंड से जम जाये, लेकिन राजनीतिक सरगर्मियों ने अच्छे अच्छों के पसीने छुड़ा रखे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस और केजरीवाल के इफेक्ट से दिल्ली में ठंडी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिल्ली पुलिस हैरान परेशान है, आम जनता ट्रैफिक में फंसी हुई है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता यह प्रूफ करने में जुटे हुए हैं कि उन्होंने देश को ऐसे नेता दिये हैं, जो सड़क और छत पर से भी विधानसभा चला सकते हैं।
राजधानी में एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाहर धरने के लिए जाने के दौरान रास्ते में रोका गया, तो दूसरी तरफ महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दिल्ली की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। पुलिस की अकर्मण्यता के खिलाफ यह धरना सोमवार शाम तक जारी रहा। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की जनता को सुरक्षा दिलाने के लिये वो सड़क पर से भी काम करने को तैयार हैं। तो चलिये देखते हैं तस्वीरों में कैसे फैली अव्यवस्था।

रेल भवन की ओर जाते अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल की कार को रेल के भवन के नजदीक रायसीना रोड के सामने रोका गया। पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगे बढ़ने से रोका।

रेल भवन के बाहर केजरीवाल
धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल ने रेल भवन के बाहर ही जनता और मीडिया को संबोधित किया।

परेड के पूर्वाभ्यास तक रोका गया केजरीवाल को
दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास चलने के कारण दोपहर तक रोका गया।

मनीष सिसोधिया और अरविंर केजरीवाल
रायसीना रोड पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोधिया डंट गये, जिस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ था।

सोमनाथ भारती का पुतला जलाया
महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने दिल्ली के कानून मंत्री का पुतला जलाया। हस प्रदर्शन के दौरान भारी ट्रैफिक जाम हो गया।

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में महिला कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया, जिस वजह से दिन भर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ था।

ट्रैफिक जाम
महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने दिल्ली के कानून मंत्री का पुतला जलाया। हस प्रदर्शन के दौरान भारी ट्रैफिक जाम हो गया।












Click it and Unblock the Notifications