JDU सांसद के घर से कटहल की हुई चोरी, स्पेशल टीम कर रही है जांच

सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास के पीछे के तरफ विपरीत दिशा में स्थित राज्यसभा सांसद की कोठी में सासंद महेन्द्र प्रसाद के बगीचे से दो कटहल गायब हो गए। चोरी का मामला उठा तो सांसद के पीए ने तुगलक रोड़ थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को मौके पर बुलाया। फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। लाव-लश्कर के साथ पुलिस लांच में जुटी।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 379(चोरी) के तहत मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस इसी संगीन मामला मान रही है। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला सिर्फ कटहल चोरी का नहीं है। अति सुरक्षित कहे जाने वाले नई दिल्ली जिले में सांसद की कोठी में चोरी हुई है।
सांसद की कोठी में घुसते ही बगीचा पड़तचा है। बगीचे में कटहल के कई पेड़ लगे हुए हैं। सांसद के पीए ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कोठी में लगे कटहल के पेड़ों में नौ कटहल लगी हुई हैं, लेकिन 17 और 18 जून की रात पेड़ों में लगी दो कटहल चोरी हो गईं। दिल्ली पुलिस को बुलाया गया, लेकिन जब उनसे मामला नहीं संभला तो उन्होंने इसे क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया। क्राइम टीम ने कोठी का मुआयना किया और फ्रिंगर प्रिंट आदि उठाने का प्रयास किया गया। मामले की जांच कर चोर की तलाश की जा रही हैं।
गौरतलब है कि इसी तरह का मामला कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में भी उठा था। जब कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंसे चोरी हो गई थी। यूपी पुलिस ने जी-जान लगाकर उन की भैसों को 24 घंटे के भीतर ढ़ूढ़ निकाला था।












Click it and Unblock the Notifications