ईस्ट से साऊथ दिल्ली तक मोदी ही मोदी, जानिए कैसे

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किरण बेदी को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उतारा है, पर राजधानी के ईस्ट दिल्ली से लेकर साऊथ दिल्ली में नरेन्द्र मोदी ही नरेन्द्र मोदी दी दिखते हैं हर जगह दिवारों और बस स्टैंडों पर लगे पोस्टरों और बैनरों में।

It is Narendra Modi all the way in posters in capital

आप विकास मार्ग से होते हुए निर्माण विहार,प्रीत विहार के रास्ते आईटीओ होते हुए तिलक मार्ग,ओबराय होटल,सीजीओ काम्पलेक्स क्षेत्र,जो लोधी रोड में है, लाजपत नगर नगर और डिफेंस कालोनी पहुंचते हैं।

छोटे-बड़े पोस्टर

सब जगह मोदी के चित्रों वाले बड़े-छोटे बैनरों में मोदी आहवान कर रहे हैं, अब दें दिल्ली को स्थायी सरकार... या आओ चले मोदी के साथ...।

दिवारें मोदीमय

बेशक, दिल्ली की दिवारें जिस तरह से मोदीमय हो चुकी हैं चुनाव से दो हफ्ते पहले ही, उससे साफ है कि दिल्ली चुनावों में मोदी फैक्टर को भाजपा भुनाना चाहती है। हां,डिफेंस कालोनी फ्लाई ओवर पर एक बड़े से पोस्टर में मोदी के साथ नई दिल्ली क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी की फोटो भी है। बाकी पोस्टरों में मोदी अकेले हैं।

केजरीवाल के पोस्टर

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के दो-तीन जगहों पर पोस्टर दिखे। उनमें अरविंद केजरीवाल के फोटो के नीचे काले अखरों में लिखा- बिजली के बिल आधे करेंगे। उधर, कांग्रेस का सारे विकास मार्ग पर एक भी पोस्टर नहीं दिखा। विकास मार्ग हिस्सा है लक्ष्मी नगर सीट का। इधर से कांग्रेस ने पूर्वी मंत्री डा. अशोक वालिया को उतारा है। इसके बावजूद कांग्रेस का कोई पोस्टर इधर नहीं दिखा।

आप जब आईटीओ से गुजरते हैं तब आपको एकाध कांग्रेस का पोस्टर दिखता है। जिस पर लिखा है, टूटा विकास का सिलसिला। कहने की जरूरत नहीं है कि इस मतलब यह है कि जब से कांग्रेस दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई तब से यहां पर विकास का पहिया थम गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+