क्या आपका नाम है दिल्ली की मतदाता सूची में?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) क्या आपका नाम है दिल्ली की वोट लिस्ट में ? चूंकि अब दिल्ली में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं तो आपको इस बात की जांच कर लेनी चाहिए।

दिल्ली निर्वाचन आयोग ने राजधानी सभी मतदाताओं की सूची जारी कर दी। अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आप वोट देने के अधिकार से वंचित रह सकते हैं। बता दें 11 जनवरी को दिल्ली में 11763 मतदाता बूथों पर चुनाव आयोग की तरफ से कैंप लगाया जाएगा। यहां पहुंचकर भी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम चैक कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक,अगर उनके नाम, पते या फोटो में कोई गड़बड़ी है तो मौके पर ही फार्म लें और उसे भरकर जमा करा दें। यह कैंप वहीं लगेंगे, जहां लोग अपना वोट डालने जाते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम देखने और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जल्द ही दिल्ली के मेट्रो स्टेशन व चुनिंदा जगहों पर स्वीप के तहत नुक्कड़ नाटकों की सहायता से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
आईपी एक्सटेंशन निवासी विमल जैन कहा कि उऩका नााम पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नहीं था। उसके बाद उन्होंने इस बाबत चुनाव आयोग से बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications