एयरपोर्ट ऑफिसर ने महिला से पूछे ऐसे गंदे सवाल कि आप सोच भी नहीं सकते
नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। अधिकारी ने पूछताछ के नाम पर महिला से ऐसे अश्लील सवाल किए जिसे सुनकर आप भी शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे। बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला से इमिग्रेशन अधिकारी ने पूछताछ के नाम पर आपत्तिजनक और गंदे सवाल पूछे। महिला ने इस बारे में इमिग्रेशन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला के आरोप के मुताबिक 18 मार्च को जब वो महिला अपने पति से मिलने दिल्ली से हांगकांग जा रही थी। तब दिल्ली एयरपोर्ट पर एमिग्रेशन अधिकारी ने उससे बहुत ही अश्लील सवाल पूछे। महिला के मुताबिक इमिग्रेशन काउंटर से हटने के बाद भी अधिकारी सीढ़ियो से उसके पीछे-पीछे आता रहा।
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अधिकारी ने उससे पूछा कि क्या पति के बाहर होने पर आपने किसी दूसरे पुरुष के साथ भी शारारिक संबंध बनाए हैं? क्या आपने नसबंदी कराई है? इसके अलावा भी उससे कई अश्लील और गंदे सवाल पूछे। जब महिला से नहीं रहा गया तो तो उसने इमिग्रेशन विभाग को मेल के जरिये शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक इमिग्रेशन विभाग ने महिला की शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications