अगर दिल्ली में आई नेपाल जैसी तबाही तो मारे जाएंगे 90 फीसदी लोग: HC
नयी दिल्ली। इसी साल अप्रैल में भूकंप ने नेपाल में भीषण तबाही मचाई। हजारों लोगों की मौत हो गई तो नेपाल पूरी तरह से तबाह हो गया। ऐसे में नेपाल में आए भूंकप को लेकर दिल्ली की हाईकोर्ट ने चिंता जताई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि अगर नेपाल जैसा भूकंप दिल्ली में आने पर शहर के 90 फीसदी लोगों के मारे जाएंगे।

दिल्ली में भूकंप की चिंता को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और नगर निगमों की जमकर खिंचाई की। हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा है कि सरकार और नगर निगम आपदा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि राजधानी में महज 10-15 फीसदी इमारतें ही निर्माण के नियमों के मुताबिक बनाई गई हैं।
न्यायमूर्ति बदर अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेव की पीठ ने कहा है कि दिल्ली नगर निगमों के इलाकों में 25 फीसदी इमारतें नियोजित या स्वीकृत इलाकों में आती हैं जबकि 75 फीसदी इलाका अनियोजित एवं अनधिकृत है।ऐसे में अगर यहां भूकंप आती है तो यहां की 90 फीसदी आबादी तबाह हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications