'आप' का खुलासा, पार्टी तोड़ने के लिए बीजेपी ने दिया था 20 करोड़ का लालच

इतनी ही नहीं संजय सिंह ने मोदी का नाम लेते हुए कहा कि जल्द ही आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ पोल-खोल अभियान की शुरुआत करेंगी। संजय सिंह ने कहा कि 30 दिन के अंदर जिन 18 मुद्दों पे जो "आप" सरकार ने काम किया है उतना किसी ने नहीं किया। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली सरकार गिराने के लिए साजिश रच रहे हैं।
संजय सिंह के साथ पत्रकार से नेता बनें आशुतोष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और उनकी मीडिया टीम के कुछ लोग आम आदमी पार्टी को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह और आशुतोष के साथ बैठे आम आदमी पार्टी के कस्तूरबा नगर विधायक मदनलाल ने सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पैसे और मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई।
उन्होंने कहा कि उन्हें पैसों का लालच देकर पार्टी तोड़ने का ऑफर दिया गया। उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर को रात में उन्हें एक आईएसडी कॉल आई। उन्हें बीजेपी नेता अरुण जेटली से बात करने के लिए कहा गया। पार्टी के नौ विधायकों को तोड़ने के लिए उन्हें सीएम पद और पैसों का लालच दिया गया। मदनलाल ने कहा कि उन्हें 20 करोड़ का लालच दिया गया था। उन्होंने कहा कि गुजरात के एक शख्स ने उनसे संपर्क किया था। उसने कहा कि वो सीएम नरेन्द्र मोदी के काफी करीबी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग आम आदमी पार्टी के लोग सरकार गिराने की साजिश रच रहे है।












Click it and Unblock the Notifications