मोदी-ओबामा बैठक के लिए सजता हैदराबाद हाऊस
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी भारत यात्रा के लिए राजधानी के हैदराबाद हाऊस को दुल्हन की तरह से तैयार किया जा रहा है। इधर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओबामा के बीच अहम बातचीत 26 जनवरी को होने की उम्मीद है। हैदराबाद हाऊस के विभिन्न भागों में पुताई चल रही है। इसके बगीचों को साफ-सुथरा किया जा रहा है। हैदराबाद हाऊस राजधानी के दिल यानी इंडिया गेट से सटा हुआ है।

प्रेस से मुखातिब
सूत्रों का कहना है कि मोदी-ओबामा बातचीत के बाद दोनों नेता इधर ही प्रेस से मुखातिब भी होंगे। हालांकि प्रेस से संवाद बहुत संक्षिप्त ही रहेगा।
विदेश मंत्रालय का अधिकार
भारत पर्यटन विकास निगम सन् 1974 से इसका प्रबंधन कर रहा है। हालांकि हैदराबाद हाऊस विदेश मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। निगम की तरफ से ही यहां की खानपान और रखरखाव सेवाएं देखी जाती हैं। हैदराबाद हाऊस में पहले भारतीय नेताओं की बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, व्लादिमिर पुतिन, गोर्डन ब्राउन जैसे शिखर विश्व के नेताओं की बातचीत हो चुकी है।
हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्रालय के सचिवों की ओर से समारोह आयोजित किए जाते है। जानकारों ने बताया कि हैदराबाद हाऊस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications