कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सिखों का प्रदर्शन, कहा कांग्रेस सिखों की कातिल है

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम इसकी एसआईटी जांच की मांग करते हैं, अगर अरविंद केजरीवाल हमारे पक्ष में हैं तो उन्हें सबसे पहले कांग्रेस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए, लेकिन अगर वह राजनीति कर रहे हैं तो हम केजरीवाल के साथ नहीं है, गौर हो कि कल केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलकर 1984 के सिख दंगों की जांच एसआईटी से करवाने की मांग की थी।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीबीआई को राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि वो कौन से लोग हैं जिन्होने सिखों का कत्लेआम किया है, उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए।
गौर हो कि राहुल गांधी ने एक चैनल को साक्षात्कार दिया था जिसमें उन्होने 1984 में हुए सिख दंगों में कुछ कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications