दिल्ली में आज से एक साल के लिए तंबाकू, गुटका और पान मासाले पर रोक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बिहार में शराब बंद होने के बाद अब दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से सभी प्रकार के चबाए जाने वाले तंबाकू उत्पादों पर रोक लगा दी है। इसके मुताबिक खैनी, जर्दा, गुटखा और पान मसाला की खरीद-बिक्री और भंडारण पर रोक है। हालांकि यह प्रतिबंध फिलहाल सिर्फ एक साल के लिए है।
प्रेमी जोड़ों को इज़हार ए इश्क के लिए कुछ घंटे किराए पर कमरा देगा 'स्टेअंकल'

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में सितंबर 2012 में ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के महत अधिसूचना आई थी। अधिसूचना में गुटखा शब्द का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन इसका फायदा उठाते हुए विक्रेता अलग-अलग तरीकों से तंबाकू बेच रहे थे। अब इनपर पूरी तरह से रोक लग गई है। आपको बताते चलें कि पिछले साल भी गुटका और तंबाकू पर रोक लगा था जिसके बाद व्यापारियों ने एक निश्चित फाइन भरने के बाद फिर से बिक्री शुरु कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications