स्मृति मंधाना ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो वर्ल्ड में पहले कभी नहीं बना, सभी पुरुष और महिला क्रिकेटरों को पछाड़ा
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी कल्पना आज तक किसी ने नहीं की थी। महिला टी20 वर्ल्ड कप में हेडिंग्ले के मैदान पर नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मंधाना ने अपने बल्ले से वो इतिहास रचा है जो पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में आज तक अछूता था।
नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप ए के इस बेहद महत्वपूर्ण मैच में स्मृति मंधाना ने केवल 47 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 1 शानदार छक्के की मदद से 74 रनों की आतिशी पारी खेली। इस तूफानी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा अभूतपूर्व मुकाम हासिल कर लिया जो उन्हें क्रिकेट जगत में टॉप पर पर ले गया है।

बाउंड्री के मामले में दुनिया में नंबर एक
उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 600 चौके पूरे किए और इस आंकड़े तक सबसे पहले पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं। महिला और पुरुष टी20 क्रिकेट को मिलाकर इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली वह पहली खिलाड़ी हैं। उनसे पहले केवल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ही 521 की चौकों के मामले में टॉप पर थीं थीं। वहीं पुरुष क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है, जबकि भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में रोहित शर्मा 383 चौकों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं।
सर्वाधिक रनों के मामले में नंबर 2
स्मृति मंधाना अब महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी रन मशीन बनने से महज कुछ कदम दूर हैं। 4475 रनों के साथ वह इस समय दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनसे आगे केवल न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सूजी बेट्स (4720 रन) हैं। चूंकि बेट्स मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वाली हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि मंधाना जल्द ही यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।
पुरुष क्रिकेट में कौन टॉप रन स्कोरर?
पुरुष क्रिकेटरों की बात करें, तो बाबर आज़म ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके नाम सर्वाधिक टी20 रनों का रिकॉर्ड है। बाबर ने 4596 रन बनाए हैं, उनके बाद रोहित शर्मा का नाम है। हालांकि पाकिस्तान की नेशनल टीम से अब बाबर आजम को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications