तस्वीरें: जब इंडिया गेट पर गुस्ताख हवाओं ने उड़ाई प्रिंसेस केट की ड्रेस
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। सोमवार को प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मुंबई से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचते ही दोनों को 'दिल्ली की गर्मी और यहां की गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। हवा ने प्रिंसेस केट मिडलटन को खासा परेशान किया।
जी हां हवा के तेज झोंके से प्रिंसेस केट की ड्रेस उड़ने लगी और वो खुद को संभालती ही रह गईं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो तेज हवा ने प्रिंसेस केट की ड्रेस को उड़ाकर 'मर्लिन मुनरो' मोमेंट बना दिया। वाक्या इंडिया गेट का है। रॉयल कपल दिल्ली के इंडिया गेट पर वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। इस पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आप भी देख लीजिए

हवा से परेशान हुई प्रिंसेस केट
इंडिया गेट पर वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देते वक्त तेज हवा से जब प्रिंसेस केट का ड्रेस उड़ने लगा तो वो खासा परेशान हो गईं। पूरे वक्त वो अपनी ड्रेस को ही संभालती रह गईं।

प्रिंसेस केट ने फौरन स्कर्ट संभाली
ड्रेस जैसे ही हवा में उड़ी केट ने फौरन संभाल लिया। यह मोमेंट बिल्कुल मर्लिन मुनरो जैसा था।

सोशल मीडिया में वायरल हो गई तस्वीरें
जिस वक्त तेज हवाओं से प्रिंसेस केट परेशान थी उस वक्त किसी फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खींच ली जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।

केट की ड्रेस की कीमत 1.60 लाख रुपए
सोमवार को जो ड्रेस पहनकर प्रिंसेस केट इंडिया गेट और राजघाट गईं थीं उसकी कीमत 1700 ब्रिटिश पाउंड यानी 1.60 लाख रुपए है।

ड्रेस को लेकर पहले भी रह चुकी हैं विवादों में
दुनिया की स्टाइल आइकॉन मानी जाने वाली केट मिडलटन के साथ कई बार कपड़ों को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी होती रही है। 2012 में एक फ्रेंच मैगजीन ने केट मिडलटन की टॉपलेस फोटोज पब्लिश कर सनसनी फैला दी थी।












Click it and Unblock the Notifications