नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, बचेंगे पूरे 45 मिनट

डीएमआरसी ने साफ कर दिया है कि बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) से कालकाजी मंदिर ( दिल्ली) मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो परिचालन जून से शुरू कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली। नोएडा और साउथ दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब नोएडा से साउथ दिल्ली आने- जाने वाले लोग अपना 45 मिनट का समय बचा सकेंगे। दरअसल डीएमआरसी ने साफ कर दिया है कि बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) से कालकाजी मंदिर ( दिल्ली) मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो परिचालन जून से शुरू कर दिया जाएगा।

dmrc जून में शुरू होगा नोएडा- कालकाजी मेट्रो लाइन

इस रुट को लेकर काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी अब यह पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। इस सेक्शन के खुलने से नोएडा के लोगों का साउथ दिल्ली से सीधे कनेक्टविटी होगी। इस सेक्शन पर कुल तीन स्टेशन है कालिंदी कुंज ओखला विहार दिल्ली में और एक बॉटेनिकल गार्डन जो कि नोएडा का पहला इंटरचेज भी होगा।

बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से तीन लाइनों को लिए यात्री इंटरचेंज कर पाएंगे। यहां से नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर 21 और नए शुरु हो रहे जनकपुरी वेस्ट- बॉटेनिकल गार्डेन कॉरिडोर रुट जुड़ जाएंगे। इस रुट के शुरू होने से साउथ दिल्ली के महत्वपूर्ण लोकेशन नेहरु प्लेस, कालकाजी और हौज जैसे कई जगह नोएडा से नजदीक हो जाएंगे। वहीं इस रुट के शुरू होने के साथ ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी भी नोएडा से कम हो जाएगी। लेकिन यह तब होगा जब जनकपुरी वेस्ट- बॉटेनिकल गार्डेन कॉरिडोर लाइन पूरी तरह से फंक्शनल हो जाए।

मर्जेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन)
34.27 किलोमीटर लंबा स्टेशन है।
23 कुल स्टेशन है।
3.9 किलोमीटर सेक्शन अप्रैल में खोलना था।
874 करोड़ की लागत से बना यह सेक्शन
48500 यात्री सफर करेंगे इस सेक्शन से अनुमानित।
97800 यात्री बॉटेनिकल गार्डन से यात्रा करेंगे पूरी लाइनल चलने पर अनुमानित।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+