दिल्ली की सड़क पर बाइक चलाते हुए शख्स की बाहों में लिपट कर रोमांस करती नजर आई युवती, देखें Video
देशभर से बाइक पर लड़के और लड़कियों के रोमांस की तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। अब राजधानी दिल्ली में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। दिल्ली मेट्रो के बाद अब दिल्ली की सड़कों पर कपल अश्लील हरकतें करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का अपनी गोद में लड़की को बैठकर बाइक चला रहा है। लड़की युवक की गोद में बैठकर रोमांस करती नजर आ रही है। बाइक के पीछे कार में चल रहे किसी शख्स ने इस वीडियो को शूट किया है।
दिल्ली की किस एरिया का है ये वीडियो
वीडियो दिल्ली के मंगोलपुरी का बताया जा रहा है। जिसमें लड़का बाइक चला रहा है, जबकि लड़की उसकी गोद में उससे बिलकुल चिपक कर उसको अपनी बाहों में जकड़े हुए है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़का कई गाड़ियों को ओवरटेक भी करता है और धड़ल्ले से बाइक दौड़ाता नजर आता है।
कपल के खिलाफ काईवाई करने की लोग कर रहे मांग
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ये वीडियो शेयर करने वाले ने दिल्ली पुलिस को हैशटैग के साथ टैग भी किया है।
शेयर वाले ने बताया इन्हें दिल्ली के बेवकूफ
वीडियो शेयर करने वाले कैप्शन में लिखा दिल्ली के बेवकूफ है ये। समय शाम के 7:15 बजे हैं और तारीख 16 जुलाई रविवार है। ये नजारा आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर, मंगोलपुरी के पास का है।
लखनऊ के युवक-युवती ने रोड पर किया था रोमांस
बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें ऐसे ही कुछ एक स्कूटी चला रहे लड़के की प्रेमिका उसकी गोद में यूं बैठी थी और खुलेआम रोड पर उसको चूमती हुई नजर आई थी।
ऐसी ही एक घटना दिल्ली मेट्रो में सामने आई थी जिसमें चलती मेट्रो के अंदर एक लड़का लड़की एक दूसरे पर लीन होकर प रोमांस करते नजर आए थे।
इनको पुलिस सबक सिखाए
वहीं अब दिल्ली मेट्रो के बाद दिल्ली की सड़क पर खुलेआम अश्लील हरकत करते हुए ये कपल नजर आने के बाद ऐसे लोंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों पर हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसा करने वालों के अंदर भय हो।
पुलिस चाहे तो इस सुराग से जल्द कपल को कर सकती है अरेस्ट
हालांकि खबर लिखे जाने तक दिल्ली के इस कपल के खिलाफ कोई कार्रवाई होने की पुष्टि नहीं हुई है। अगर दिल्ली पुलिस चाहे तो इन युवक- युवती को आसानी से ढूढ़ सकते हैं क्योंकि इस वीडियो को शेयर करने वाले ने जिस बाइक पर ये सवार थे उसकी नंबर प्लेट की अलग से फोटो भी शेयर की है जिसमें नंबर साफ नजर आ रहा है।
Idiot's of Delhi
— 𝖀𝖗𝖇𝖆𝖓 𝖀𝖙𝖘𝖆𝖛 🗨️🦂 (@Buntea) July 16, 2023
Time - 7:15pm
Day - Sunday 16-July
Outer Ring Road flyover, Near Mangolpuri@dtptraffic pic.twitter.com/d0t6GKuZS5












Click it and Unblock the Notifications