खुल गई BJP अध्यक्ष उपाध्याय की पोल, कूड़ा फिकवाकर की थी सफाई
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ करने के मकसद से 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। पीएम ने खुद झाड़ू लगाकर इस अभियान की शुरुआत की और देशवासियों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की।

मोदी जहां इस अभियान को लेकर गंभीर है तो वहीं उनकी पार्टी के ही नेता कथित रूप से इस अभियान की हवा निकालते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और स्वच्छ भारत मिशन में शामिल हुई आम आदमी पार्टी से अलग हुई शाजिया इल्मी ने पीएम मोदी के इस मिशन का मजाक उड़ाया है।
दरअसल इस खुलासे के मुताबिक स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिस जगह पर इन लोगों ने सफाई की थी, उस जगह पर उनके कार्यक्रम से ठीक पहले ही कूड़ा लाकर गिराया गया था। आप नेता आशुतोष ने ट्वीटर पर इस संबंधित तस्वीर भी अपलोड की है।
वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हमला करते हुए कहा कि आपने अखबार में पढ़ा होगा, सतीश उपाध्याय ने पहले सड़क को गंदा करवाया और फिर सफाई की। केजरीवाल ने मोदी के इस अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के साथ धोखा किया है। वहीं भाजपा की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications