दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में 3 बिल्डिंग में लगी भीषण आग
नई दिल्ली, 13 मई। देश की राजधानी में कीर्ति नगर में आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनूसार यह आग कीर्ति नगर स्तित इंडस्ट्रियल एरिया में लगी थी। यहां स्थित तीन फैक्ट्रियों में यह आग लगी थी। आग रात तकरीबन 1.50 बजे लगी थी। दिल्ली फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी थी।

जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड को 1.50 बजे फोन करके आग लगने की जानकारी दी घई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फोन करने वाले ने फायर ब्रिगेड को बताया था कि 7/16 कीर्ति नगर में यह आग लगी है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गईं। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसके बाद कूलिंग ऑपरेशन चालू किया गया। रिपोर्ट के अनुसार कपड़े का बैग बनाने वाली फैक्ट्री में यह आग लगी थी। इसके अलावा प्रिंटिंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भी आग लगी थी।
भीषण आग की चपेट में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग और प्रिटिंग यूनिट बुरी तरह से चल गई और यहां रखे तमाम फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। कंपनी की फैक्ट्री तकरीबन 500 वर्ग गज में फैली हुई थी। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि कंपनियों को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह नहीं पता चल रही है, फायर विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications