दिल्ली: कनॉट प्लेस में ओरिएंटल बैंक बिल्डिंग में भयंकर आग, कई लोग फंसे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में हर्ष भवन की दूसरी मंजिल पर भयंकर आग लग गई है। आग जिस मंजिल पर लगी है वहां ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए है। फायर बिग्रेड की 20 गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की प्रयास जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन लोगों को बाहर निकाला गया है लेकिन अभी बहुत सारे लोग बिल्डिंग के अंदर मौजूद हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जाहिर की जा रही है कि एसी के वॉयर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।












Click it and Unblock the Notifications