दिल्ली चुनाव- कैंपेन के लिए कांग्रेस को नहीं मिल रहे फिल्मी सितारे
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। पुरानी कहावत है कि बुरे वक्त में इंसान का साया भी उसका साथ छोड़ देता है। कांग्रेस के साथ भी यही हो रहा है। दिल्ली विधानसभा की कैंपेन अपने चरम पर है, उसके हिन्दी फिल्मों से जुड़े नेता गायब हैं।
ले-देकर सिर्फ राज बब्बर ही कैंपेन कर रहे हैं। उनकी सभाओं में बहुत कम लोग जुटते हैं। वे साउथ दिल्ली की कुछ सीटों पर कैंपेन कर चुके हैं। ईस्ट दिल्ली कांग्रेस के नेता राजेश डंग ने बताया कि वे कोशिश कर रहे हैं कि उनके फिल्मी दुनिया से जुड़े कुछ सितारे कैंपेन में आ जाएं। कैंपेन में सिर्फ राजबब्बर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने दो दो दिन प्रचार किया है।
नदारद नगमा
कांग्रेस से जुड़ी हुई अभिनेत्री नगमा और खुशबू सहित अन्य अभिनेता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से इस बार नदारद हैं। मालूम चला है कि उम्मीदवारों की ओर से गैरराजनीतिक ही नहीं राजनीतिक स्टार प्रचारकों को भी बुलाने की मांग नहीं की जा रही है।
सिद्ध से लेकर रावल तक
उधर, भाजपा की तरफ से नवजोत सिंह, परेश रावल और भोजपुरी फिल्मों के नायक मनोज तिवारी दिल्ली की गलियों की खाक छान रहे हैं। दोनों ने कभ सभाओं को संबोधित किया। मालूम चला है कि भाजपा की पतली हालत को देखत हुए दोनों को ज्यादा से ज्यादा सभाओं को संबोधित करने के लिए कहा गया है।
अगर बात आम आदमी पार्टी की करें तो उसकी तरफ से गुल पनाग आप के उम्मीदवारों के पक्ष में ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में जा रही हैं। वो सूरजमूल विहार में आप के उम्मीदवार डा. अतुल गुप्ता के पक्ष में भाषण देती रहीं। इस क्षेत्र के निवासी अवतार सिंह कहने लगे कि इन भांडों को कौन झेले। बहुत देख लिया,झेल लिया इन्हें।
पनाग ने बीता लोकसभा चुनाव चंडीगढ़ से लड़ा था। पर वो चुनाव हार गई थीं भाजपा की किरण खेर के मुकाबले। इसी तरह से हेराफेरी और नायक वाले परेश रावल भी मतदाताओं पर असर नहीं छोड़ पा रहे हैं। वे परसों नई दिल्ली सीट में घूमे। उनके साथ भाजपा की उम्मीदवार नुपूर शर्मा भी थीं। पर रावल की लच्छेदार भाषण शैली भी लोगों को पसंद नहीं। वे हर जगह पांच मिनट से ज्यादा नहीं बोले।













Click it and Unblock the Notifications