पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में धूल नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने पर NBCC पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
नई दिल्ली, 12 नवंबर। दिवाली के बाद अचानक दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ गया है। राजधानी को लेकर चितिंत दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए तमाम उपाय कर रही है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीसीसी पर नई दिल्ली में धूल नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है।

नई दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड पर ये जुर्माना लगाया है। एनबीसीसी पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में जहां वो पूर्वी दिल्ली हब का निर्माण कर रहा है उस इलाके का मंत्री गोपाल राय ने औचक निरीक्षण किया और निर्माण के दौरान धूल-नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन पाया। दिल्ली सरकार ने मानदंडो के गैर-अनुपाल के लिए एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साइट के औचक निरीक्षण के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि यहां नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।
बता दें एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड कड़कड़डूमा पूर्वी दिल्ली हब का निर्माण कर रहा है, जो राजधानी का डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट है। इस क्षेत्र के 37.42 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस योजना के अंतर्गत आवासीय, वाणिज्यिक और हरियाली वाले स्थान होंगे।
गौरततब है कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली भर में धूल-विरोधी अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत निर्माण स्थलों का निरीक्षण शामिल है और स्थानीय स्तर पर प्रदूषण सुनिश्चित करना है कि नई दिल्ली की प्रदूषित हवा में और वृद्धि नहीं करें।
मालूम हो कि दिल्ली में दिवाली के एक दिन बाद 5 नवंबर से, शहर ने पांच दिनों तक दिल्ली की एयर क्वालिटी में बहुत गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे, शहर का प्रति घंटा औसत एयर क्वालिटी इनडेक्स 464 था, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के AQI पैमाने पर "गंभीर" रूप में कैटेगराइज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications