55 हजार पुलिस सुरक्षा कवच के बीच दिल्ली में 70 सीटों पर मतदान
नयी दिल्ली। शनिवार को दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। 70 सीटों पर इस बार 673 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत शनिवार को ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां कर ली है। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद्ध इतंजाम किए गए है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए और चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ 55,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्रों की सुरक्षा 3 स्तरीय की गई है। पहले सुरक्षा घेरे में सशस्त्र बल को तैनात किया जाएगा। इस घेरे में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसडी जैसी एजेंसियां होगी। जबकि दूसरे घेरे में राज्य का सशस्त्र बल तैनात होगा आखिरी और तीसरा घेरा राज्य पुलिस को होगा
मतदान 8 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस बार सबसे ज्वियादा उम्मीदवार मटिया महल सीट पर हैं। यहां अब 17 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि सबसे कम प्रत्याशी अम्बेडकर नगर विधानसभा में है जहां 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार मैदान में 2013 के चुनाव के मुकाबले कम महिला उम्मीदवार मैदान में है। 7 फरवरी के मतदान के बाद सबको 10 फरवरी का इंतजार होगा। उस दिन चुनाव के नतीजे आने है।












Click it and Unblock the Notifications