AAP की बढ़ी मुश्किलें, लाभ के पद मामले में 27 और विधायकों को EC का नोटिस
लाभ के पद पर काम करने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों को चुनाव आयोग ने करारा झटका दिया है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कथित तौर पर लाभ का पद धारण करने के लिए आप के 27 और विधायकों को नोटिस जारी किया है।

मुश्किल में 27 विधायकों की सदस्यता
लाभ के पद पर काम करने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों को चुनाव आयोग ने करारा झटका दिया है।
बता दें कि इन विधायकों के खिलाफ राष्ट्रपति भवन और चुनाव आयोग के पास याचिका पहुंची थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने 27 विधायकों को नोटिस जारी करते हुए, जवाब तलब किया है।
ये याचिका जून में दायर की गई थी, जिसे राष्ट्रपति भवन की ओर से चुनाव आयोग को अक्टूबर में भेजा गया। इसमें लाभ के पद मामले को लेकर 27 विधायकों की सदस्यता जाने का भी खतरा है।
चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
इन 27 विधायकों में वो विधायक भी शामिल हैं जो पहले से संसदीय सचिव बनाए जाने की वजह से लाभ के पद के आरोप में सदस्यता खतरे में डाल चुके हैं। फिलहाल ये मामला चुनाव आयोग में चल रहा है।
आप विधायकों की इस लिस्ट में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, राखी बिड़ला, पूर्व डिप्टी स्पीकर बंदना कुमारी और स्वराज अभियान के नेता पंकज पुष्कर का नाम शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक आयोग ने विधायकों के खिलाफ नोटिस भेज दिया है। अब विधायकों को 11 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करना है।












Click it and Unblock the Notifications