डीयू ने जारी की अंतिम कट-ऑफ लिस्ट, आपके लिए अभी भी हैं यहां मौके
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए सोमवार को अपनी पांचवीं और आखिरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। डीयू में 2017-2018 के लिए एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ 10 प्रतिशत सीटें भरी जानी है वो भी अब पूरी हो जाएगी।

रामजस कॉलेज ने अपने 11 कॉर्सेज के लिए एडमिशन इस पांचवी लिस्ट में ही बंद कर दिया है। वहीं इस कॉलेज के लिए बीए इकॉनोमिक्स (ऑनर्स) की 96.25 प्रतिशत और बीए पॉलिटिकल साइंस की 94.75 प्रतिशत पर कट-ऑफ रही।
किरोड़ीमल कॉलेज में इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स समेत 14 कॉर्सेज के लिए एडमिशन बंद हो गए हैं। हालांकि बॉटनी (92.33 प्रतिशत ), जूलॉजी (93.33 प्रतिशत) और इतिहास (91.75 प्रतिशत) में अभी भी एडमिशन ले सकते हैं।
वहीं गार्गी कॉलेज में अभी आप 93.5 प्रतिशत पर बीए इंग्लिश (ऑनर्स), 92 प्रतिशत पर पॉलिटिकल साइंस और 95 प्रतिशत पर बीकॉम (ऑनर्स) में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं इंद्रप्रस्थ कॉलेज की बात की जाए तो बीए इंग्लिश में 94.25 प्रतिशत पर, साइकोलॉजी में 96.5 प्रतिशत और बीकॉम ऑनर्स में 95.25 प्रतिशत पर अभी भी एडमिशन के विकल्प खुले हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई अच्छे कॉलेजों में जनरल कैटेगरी वालों के लिए अब दरवाजे बंद हो चुके हैं। डीयू की 63 कॉलेजों में 56 हजार सीटों के लिए 2.2 लाख स्टूडेंट्स ने एडमिशन के लिए आवेदन किए थे।












Click it and Unblock the Notifications