CBSE के ऑल इंडिया टॉपर को नहीं मिला DU में एडमिशन!

सार्थक भले ही ऑल इंडिया टॉपर रहे हो, लेकिन दिल्ली विश्वविधालय में दाखिला पाने में वो नाकामयाब रहे। पहले कट ऑफ में उसका नाम वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया। सेंट स्टेफन कॉलेज ने एडमिशन के लिए जारी की अपनी पहली सूची में सीबीएसई के क्लास 12 के एग्जाम को पूरे देश में टॉप करने वाले छात्र सार्थक अग्रवाल को जगह नहीं दी। 12 वीं कक्षा में 99.6 फीसद अंक हासिल करने के बाद भी सार्थक को सेंट स्टेफन कॉलेज फॉर इकॉनोमिक्स में वेटिंग लिस्ट में रखा गया।
वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक जानकारी में सार्थक का नाम वेटिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर रखा गया। सीबीएसई की परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक के साथ देश के टॉपर बनने के बाद सार्थक ना केवल रोल मॉर्डल बन गए बल्कि सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। टॉपर होने के बाद भी कॉलेज ने उन्हें एडमिशन के लिए जारी अपनी पहली सूची में जगह ही नहीं दी। हालांकि बाद में सार्थक ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के इकनॉमिक्स ऑनर्स में एडमिशन ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications