तो हनुमान जी की कृपा से जीता भाजपा उम्मीदवार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। राजधानी में आईएसबीट बस डिपो के बेहद करीब है हनुमान जी का प्राचीन मंदिर। रोज हजारों भक्त इधर पहुंचते हैं। मंगलवार और शनिवार को भक्तों का आंकड़ा लाखों में हो जाता होगा। इधर प्रसाद की दूकान है ओपी शर्मा की। वे केजरीवाल की आंधी के बावजूद विश्वास नगर से चुनाव जीत गए हैं।
शर्मा अपना परिचय देते हुए यह बताना नहीं भूलते कि उनके परिवार की हनुमान मंदिर पर प्रसाद की दूकान है। वे अरुण जेटली के अपने को राजनीतिक सलाहकार भी बताते हैं।
किसे हराया
शर्मा ने कांग्रेस के नसीब सिंह को और आप के डा. अतुल गुप्ता को हराया। शर्मा की सबसे खास बात ये है कि वे बेहद मिलनसार इंसान है। हर वाक्य में नरेन्द्र मोदी और जेटली का जिक्र करना नहीं भूलते। कभी आवेश में नहीं आते।
कृपा बजरंग बली की
बेशक जब भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया, उसके बाद भी वे चुनाव जीत गए। इस जीत में उनके करीबी हनुमान जी की कृपा को देखते हैं। हालांकि दिल्ली में आप की बयार बहने के बारे में मतदान वाले दिन सबको मालूम चल गया था, पर विश्वास नगर में लोगों को यकीन था कि शर्मा जीत जाएंगे।
कुछ खफा भी
बहरहाल विश्वास नगर के कुछ लोग उनसे नाराज भी रहते हैं। उनका कहना है कि शर्मा सिर्फ बातें करते हैं। वे वादे करते हैं। उन्हें निभाने में उनका कोई यकीन नहीं है। इस बीच, विश्वास नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल कहते हैं कि अब शर्मा क्षेत्र की जनता के काम करेंगे। वे दिन-रात एक करेंगे जनता के लिए।













Click it and Unblock the Notifications