Viral Video: दिल्ली में घूम रहा है सीरियल डॉग किलर, सिर पर 1 लाख का ईनाम

नयी दिल्ली। दिल्ली में सीरियल डॉग किलर का आंतक छा गया है। कुत्तों और पप्पी को अपना शिकार बनाने वाला ये अज्ञान शख्स उस वक्त सीसीटीवी में कैद हो गया जब वो ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के बाहर कुत्तों के बच्चों को अपना शिकार बना रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कैसे काली जैकेट पहने शख्स हाथ में चाकू लिए मेट्रो स्टेशन के बाहर घूम रहा है और एक के बाद एक कुत्तों के बच्चों को चाकूओं से गोंदकर मार रहा है।

dog killer

ये शख्स मेट्रो स्टेशन के पास आता है। वहां घूम रहे कुत्ते के पास टहलता है, पुचकारता है और फिर एक पपी को गोद में लेकर उसपर चाकू से कई बार वार कर देता है। इसी तरह से वो तीन कुत्तों को मार डालता है। ये सनकी आदमी क्यों ऐसा कर रहा है इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

ऐसे में इस सीरियल किर को पकड़ने के लिए एनजीओ ने उसपर एक लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस अब तक इस डॉग किलर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि उसका चेहरा वीडियों में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस अभी भी सबूतों की तलाश कर ही है। ऐसे में जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था और एनजीओं ने वीडियों में देखकर इस शक्स के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+