दिल्ली में लौटा स्वाइन फ्लू का कहर, 1 महिला की मौत

नयी दिल्ली। जानलेवा बीमारी स्वाइन फ्लू एक बाद फिर से अपना कहर बरपाने के लिए वापस लौट गया। दिल्ली में स्वाइन फ्लू बीमारी से महिला की मौत ने लोगों में एकबार फिर से डर पैदा कर दिया है। महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हुई। 51 साल की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने के बाद इस बीमारी को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

swine flu

गाजियाबाद के पूर्वी मॉडल टाऊन की रहने वाली महिला की हालत खराब होने के बाद उसे 21 दिसंबर को गंभीर हालत में गंगा राम अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के प्रवक्ता अजय सहगल ने जानकारी दी कि अस्पताल में भर्ती होने के समय मरीज की हालत गंभीर थी। उसके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अस्पताल में बताया कि ये स्वाइन फ्लू का मामला है। महिला की खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्बारयास किया, लेकिन वो उसे बचा नहीं पाएं और 24 दिसंबर को सुबह उसकी मौत हो गई। गंगा राम अस्पताल से पहले महिला का गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल और गुड़गांव के कोलंबिया एशिया अस्पताल में इलाज चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+