दिल्ली में बादलों का डेरा आ गई ठिठुरन वाली ठंड

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा। शाम के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।"
अधिकारी ने बताया कि दिन का तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 82 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications