UGC ने खारिज किया DU का प्रस्ताव, नहीं होंगे एडमिशन

वही डीयू में छात्रों का दाखिला एक बार फिर लटक गया है। यूजीसी ने कल के डीयू के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। यूजीसी ने डीयू को चिठ्टी लिखकर कहा कि चार साल के अंडर ग्रेजुएशन से पहले वाले 3 साल के डिग्री कोर्स पर ही रहिए और एडमिशन शुरू करिए। आज डीयू के प्रस्ताव पर यूजीसी स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग हो सकती है। मीटिंग के बाद ही दाखिले को लेकर प्रक्रिया साफ होगी। जहां यूसीजी की बैठक के बाद तस्वीर साफ होती दिख रही है तो वही दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर वीसी भगाओ डीयू बचाओ मार्च निकालने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि कल प्रेस कॉन्फ्रेस कर डीयू पवक्ता ने जानकारी दी कि चार साल के कोर्स को ही तीन साल के कोर्स में तब्दील कर दाखिले शुरू करने का प्रस्ताव यूजीसी के पास भेजा है। डीयू ने ये भी साफ कर दिया है कि इसके लिए छात्रों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। अब आज की यूजीसी की बैठक के बाद डीयू में दाखिले की तस्वीर साफ होगी।












Click it and Unblock the Notifications