दिल्ली में बहुत लोग 5 नवंबर को मनाएँगे दिवाली
ऩई दिल्ली। राजधानी में बहुत से लोग आगामी 5 नवंबर को भी दिवाली मनाएँगे। उनके लिए वह दिन दिल्ली से भी बड़ा होगा। दरअसल उस दिन दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का उसकी ताजा हाउसिंग स्कीम ड्रा निकलेगा। फ्लैट्स का ड्रॉ कंप्यूटराइज्ड तरीके से 5 नवंबर को निकलेगा। इसके लिए हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की देखरेख में एक उच्च स्तरीय कमिटी बनाई गई है। कमिटी में आईआईटी दिल्ली और नैशनल इनफॉर्मेशन सेंटर के तकनीकी विशेषज्ञों को भी रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, करीब फ्लैट्स के लिए लगभग8 लाख लोगों ने आवेदन किया है। कल बुधवार को आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। अब 5 नवंबर को ड्रॉ होगा।
आखिरी दिन तक कुल 17 लाख फॉर्म बिके, जबकि 7.5 लाख वापस आए हैं। हालांकि, करीब 9.5 लाख लोगों ने फॉर्म खरीदने के बावजूद स्कीम में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। लेकिन डेडलाइन बढ़ाए जाने के बाद आवेदकों की संख्या करीब दोगुनी हो गई। 9 अक्टूबर तक 3.5 लाख फॉर्म ही जमा हो पाए थे।
डीडीए के एक अफसर ने बताया कि जमा होने वाले सभी फॉर्म स्वीकृत मान लिए जाएं तो हर 30 आवेदकों में से एक को फ्लैट मिलने के उम्मीद है। जिनको फ्लैट्स मिलेंगे वे उनकी 5 साल तक सेल नहीं कर पाएँगे। वहीं, इस बार रजिस्ट्रेशन फीस भी घटाकर 1 लाख रुपये की गई थी, जबकि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में यह रकम मात्र 10,000 रुपये रखी गई थी। बैंकर जेसी जैन ने कहा कि अगर उन्हें घर मिल गया तो वे 5 नवंबर को जश्न मनाएँगे। आखिर दिल्ली में घर होना कोई मामूली बात नहीं है। उनकी दिवाली तो उस दिन ही होगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications